फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mobile tower technician beaten up in Gorakhpur case registered

Gorakhpur News: गोरखपुर में मोबाइल टावर टेक्नीशियन को पीटा, केस दर्ज

Sat, 28 Jan 2023 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Jan 2023 10:35 AM IST
सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र में स्थित आठ टावरों पर एक कंपनी द्वारा काम किया जा रहा था, जिसमें कंपनी ने सभी कर्मचारियों को बदल दिया। उपरोक्त क्षेत्र के खुटहन में स्थित टावर पर काम कर रहे टेक्नीशियन दीपक यादव निवासी अहिरौली कुसम्ही थाना रामकोला कुशीनगर ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
Mobile tower technician beaten up in Gorakhpur case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के खुटहन में स्थित मोबाइल टावर पर काम कर रहे टेक्नीशियन को चार युवकों ने पीट दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र में स्थित आठ टावरों पर एक कंपनी द्वारा काम किया जा रहा था, जिसमें कंपनी ने सभी कर्मचारियों को बदल दिया। उपरोक्त क्षेत्र के खुटहन में स्थित टावर पर काम कर रहे टेक्नीशियन दीपक यादव निवासी अहिरौली कुसम्ही थाना रामकोला कुशीनगर ने तहरीर दी है।


उन्होंने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम करमहा बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र निषाद अन्य तीन साथियों अशोक राय, अनिल राय, रामाज्ञा यादव के साथ कार से पहुंचे और गाली देते हुए मारने पीटने लगे, जिससे चोटें आईं। जाते समय पैसा न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों को बिना पारिश्रमिक दिए हटा दिया गया था। पुलिस मारपीट, बलवा और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed