फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mobile app will also apply for Haj

ऑनलाइन के साथ मोबाइल एप से भी होगा हज के लिए आवेदन

Wed, 11 Nov 2020 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mobile app will also apply for Haj
ऑनलाइन के साथ मोबाइल एप से भी होगा हज के लिए आवेदन
विज्ञापन

गोरखपुर। हज यात्रा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हज आवेदन फार्म हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन व हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप के माध्यम से 10 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। ये जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने दी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी आवश्यक है। इसी नंबर पर ओटीपी आएगा। आवेदन भरने के बाद आवश्यक प्रपत्र अपलोड करना होगा फिर पंजीकरण शुल्क जमा किया जाएगा। तभी प्रिंट आउट निकाला जा सकेगा। आवेदक की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को फोटो, जमा धनराशि की रसीद, पासपोर्ट की प्रथम व अंतिम पृष्ठ तथा बैंक पासबुक या कैंसिल चेक की प्रति वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना आवश्यक होगा। जिन्हें दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कत आए वह जिलों में स्थापित हज ई-सुविधा केंद्र, हज फैसिलीटेशन सेंटर, स्वयं सेवी संस्थाओं या राज्य हज समिति के कार्यालय से सहायता प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि हज आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के हेल्पलाइन नंबर 022-22107070 अथवा उत्तर प्रदेश हज समिति के 7310103531, 7310103532, 7310103536, 7310103537, 7310103538, 7310103541, 7310103543 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed