{"_id":"63ca739c209e1705616e8c79","slug":"mmmut-will-give-an-investment-plan-of-530-crores-for-investor-summit-2023-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इन्वेस्टर समिट के लिए 530 करोड़ का निवेश प्लान देगा MMMUT, निवेशकों से किया अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इन्वेस्टर समिट के लिए 530 करोड़ का निवेश प्लान देगा MMMUT, निवेशकों से किया अनुबंध
Fri, 20 Jan 2023 04:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:27 PM IST
सार
एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इन्वेस्टर समिट में निवेशकों के साथ जुड़कर 530 करोड़ का प्लान विवि ने बनाया है। उद्योग के साथ विवि का यह निवेश प्लान छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल शुक्रवार को लखनऊ में निवेश प्लान की प्रस्तुतीकरण करेगा।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने सात उद्योगों के साथ जुड़कर 530 करोड़ के निवेश का प्लान तैयार कर लिया है। शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली तैयारी बैठक में विश्वविद्यालय की ओर से प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि शासन की ओर से 400 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन, विवि ने 530 करोड़ के निवेश की तैयार करा ली है। विश्वविद्यालय के एलुमिनाई आलोक सोमवंशी ने सबसे ज्यादा 180 करोड़ के निवेश की सहमति दी है। उनकी कंपली सोलर पावर, डेटा साइंस सेंटर, फूड प्रोसेसिंग और ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार मुंबई की एक कंपनी ने वाटर प्लांट लगाने के लिए 90 करोड़ के निवेश का प्लान तैयार किया है। प्रो. द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को उनके साथ डॉ अभिजीत मिश्रा निवेश के प्लान को तकनीकी शिक्षामंत्री व अधिकारियों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
कौन सी कंपनी कितना निवेश करेगी
कंपनी राशि ( करोड़)
सोमवंशी सोलर एंड पॉवर कन्सलटेंसी प्रो. लि. 180
गोए टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड 50
एक्सकेन एलएलपी 50
भारत विंग 50
श्रीवास्तव ट्रेडर्स 05
बाबा एक्वा सलूशन 95
रोसारी बायोटेक लिमिटेड 100
एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इन्वेस्टर समिट में निवेशकों के साथ जुड़कर 530 करोड़ का प्लान विवि ने बनाया है। उद्योग के साथ विवि का यह निवेश प्लान छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल शुक्रवार को लखनऊ में निवेश प्लान की प्रस्तुतीकरण करेगा। सभी निवेशकों के साथ समझौते की प्रक्रिया पूरी कर ली गई और इसकी प्रति शासन को उपलब्ध करा दी गई है।
सोमवंशी सोलर एंड पॉवर कन्सलटेंसी प्रो. लि. 180
गोए टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड 50
एक्सकेन एलएलपी 50
भारत विंग 50
श्रीवास्तव ट्रेडर्स 05
बाबा एक्वा सलूशन 95
रोसारी बायोटेक लिमिटेड 100
एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इन्वेस्टर समिट में निवेशकों के साथ जुड़कर 530 करोड़ का प्लान विवि ने बनाया है। उद्योग के साथ विवि का यह निवेश प्लान छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल शुक्रवार को लखनऊ में निवेश प्लान की प्रस्तुतीकरण करेगा। सभी निवेशकों के साथ समझौते की प्रक्रिया पूरी कर ली गई और इसकी प्रति शासन को उपलब्ध करा दी गई है।