फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT Vice Chancellor's office will be shifted to newly constructed administrative building from tomorrow

एमएमएमयूटी: कल से नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में शिफ्ट हो जाएगा कुलपति कार्यालय

Sun, 22 Oct 2023 07:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Oct 2023 07:12 AM IST
विज्ञापन
MMMUT Vice Chancellor's office will be shifted to newly constructed administrative building from tomorrow
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का पता सोमवार से बदल जाएगा। महानवमी के दिन कुलपति कार्यालय नए प्रशासनिक भवन में शिफ्ट होगा। अगले दस दिनों में पूरा प्रशासनिक महकमा नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


करीब 11.86 करोड़ रुपये की लागत से बने एमएमएमयूटी के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण बीते 26 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उसके अगले दिन नए कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कार्यभार संभाला था। शुभ मुहूर्त में शिफ्ट होने की योजना थी। सोमवार की सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद नए प्रशासनिक भवन में कुलपति कार्यालय पूरी तरह से शिफ्ट हो जाएगा। इसके लिए रविवार को ही पुराने कार्यालय से सभी चीजें वहां पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन


टॉप फ्लोर पर वीसी कार्यालय
नए प्रशासनिक भवन के टॉप फ्लोर पर कुलपति कार्यालय बनाया गया है। उसी फ्लोर पर दो सौ क्षमता का हॉल भी है। प्रथम तल पर रजिस्ट्रार कार्यालय के साथ ही सभी संकायाध्यक्षों के कार्यालय होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर परीक्षा विभाग और वित्त विभाग होगा। बेसमेंट में पार्किंग, लिफ्ट, बिजली व फायर कंट्रोल रूम बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने कुलपति कार्यालय में होगी फार्मेसी की पढ़ाई
अब पुराने प्रशासनिक भवन में फिलहाल फार्मेसी की पढ़ाई की योजना है। फार्मेसी के लिए नया भवन बन रहा है। नया भवन बनने के बाद फार्मेसी विभाग को वहां शिफ्ट किया जाएगा। उसके बाद विवि प्रशासन अपनी सुविधानुसार पुराने प्रशासनिक भवन में नए कोर्स शुरू कर सकता है।


महानवमी के दिन पूजन-अर्चन के बाद नए प्रशासनिक भवन में कुलपति कार्यालय शिफ्ट हो जाएगा। अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अगले कुछ दिनों में वहां शिफ्ट हो जाएंगे।-
प्रो. जेपी जैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed