फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT prepared such a drone useful from farmer to jawan

Exclusive: एमएमएमयूटी ने तैयार किया ऐसा ड्रोन, किसान से जवान तक के आएगा काम

Fri, 18 Nov 2022 01:23 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Nov 2022 01:23 PM IST
सार

एमएमएमयूटी के इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विद्यार्थी अपने मॉडल का प्रेजेंटेशन गांधीनगर, गुजरात में कर चुके हैं। शुक्रवार को इसका परीक्षण बेंगलुरु में किया जाएगा। ड्रोन को इस तरह तैयार किया गया है कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है।

विज्ञापन
MMMUT prepared such a drone useful from farmer to jawan
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थियों ने ऐसा मल्टीपरपज ड्रोन तैयार किया है जो देश के किसानों से लेकर सरहद पर तैनात जवानों तक के काम आएगा। यह खेती-किसानी में उपयोगी होने के साथ ही सरहद पर सैनिकों तक फर्स्ट एड व अन्य सामान भी पहुंचाने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन


इसकी मदद से बहुमंजिली इमारतों लगी आग को भी बुझाया जा सकता है। गुजरात में इसके सफल परीक्षण के बाद भारत सरकार के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने पांच करोड़ रुपये का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। मंजूरी मिलते ही ड्रोन की पहली खेप तैयार किया जाएगी।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी के इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विद्यार्थी अपने मॉडल का प्रेजेंटेशन गांधीनगर, गुजरात में कर चुके हैं। शुक्रवार को इसका परीक्षण बेंगलुरु में किया जाएगा। ड्रोन को इस तरह तैयार किया गया है कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। साथ ही इसे कोई भी असेंबल कर सकता है। यानी आवश्यकतानुसार अपने काम में उपयोग ला सकता है। एक साथ सात मल्टीपरपज अप्लीकेशन ड्रोन में अपलोड रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रो. एसके सोनी को दी गई है। प्रो. सोनी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। सप्ताह भर में इसे इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार को भेज दिया जाएगा। प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में इसके लिए एक लैब भी विकसित की जाएगी।

 

40 किलो भार लेेकर 400 मीटर ऊंचा उड़ने में सक्षम

प्रो. एसके सोनी ने बताया कि ऑटोनोमस ड्रोन 40 किलो भार लेकर 400 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकेगा। एक बार में दो घंटे तक यह उड़ेगा। यह पहाड़ी इलाकों में सेना के लिए बहुत ही कारगर होगा। लड़ाई के दौरान सैनिकों तक दवाएं एवं अन्य सामान लेकर फौरन पहुंच जाएगा। इसके इस्तेमाल में समय कम जाया होगा।

पेड़-पोल से टकराएगा नहीं
ड्रोन की खासियत यह होगी कि सेंसर लगे होने की वजह से यह पहाड़ों पर पेड़ व पोल से टकराएगा नहीं। जीपीएस से कनेक्ट यह ड्रोन खुद सुरक्षित रास्ता खोज लेगा। जिस सैन्य कैंप में इसे भेजा जाएगा, 95 फीसदी लोकेशन इमेज मिलने पर नीचे उतरेगा और सामान को उपलब्ध करा देगा। यही नहीं, अगर किसी बहुमंजिली इमारत में आग लग गई है तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लगे हाइड्रेंट को लेकर उड़ेगा और निश्चित लोकेशन को खोजकर पानी की फुहारें छोड़ने में मदद करेगा।

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय ने ऑटोनोमस ड्रोन तैयार किया है। गुजरात में इसका सफल प्रेजेंटेशन भी हो चुका है। अब भारत सरकार के निर्देश पर पांच करोड़ रुपये का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जनसहभागिता के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। यह ड्रोन खेती-किसानी से लेकर सैनिकों तक के काम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed