फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT did registration for NIRF in three categories, know when is the last date

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी ने तीन कैटेगरी में किया एनआईआरएफ के लिए पंजीकरण, जानिए कब है अंतिम तिथि

Wed, 18 Oct 2023 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Oct 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
MMMUT did registration for NIRF in three categories, know when is the last date
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

 मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने तीन कैटेगरी में एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए पंजीकरण कराया है। एमएमएमयूटी ने यूनिवर्सिटी कैटेगरी के साथ ही इंजीनियरिंग संस्थान और इनोवेशन कैटेगरी के लिए भी पंजीकरण करा लिया है।

विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के लिए पंजीकरण की तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित है। उससे पहले ही एमएमएमयूटी ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पंजीकरण की तिथि समाप्त होने के बाद डाटा सबमिट करने के लिए वेबसाइट खोला जाता है। माना जा रहा है कि इस वर्ष दिसंबर-जनवरी में डाटा सबमिट के लिए पोर्टल खोला जा सकता है।
विज्ञापन


इस तरह एमएमएमयूटी प्रशासन के पास करीब तीन महीने का समय है। विवि प्रशासन अब अच्छी रैंकिंग की तैयारियों में जुट गया है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के नेतृत्व में तैयारियों को लेकर 10 अक्तूबर को एक कार्यशाला का भी आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परसेप्शन, रिसर्च, ग्रेजुएशन आउटकम पर फोकस

एनआईआरएफ रैकिंग के लिए कुल पांच बिंदुओं पर डाटा सबमिट करना होता है। एमएमएमयूटी तीन बिंदुओं क्रमश: परसेप्शन, रिसर्च, ग्रेजुएशन आउटकम पर बेहद मजबूत है। इसे और दुरुस्त किया जा रहा है। टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेज और आउटरीच एंड इंक्लूसिविटी पर भी अधिक से अधिक अंक के लिए जद्दोजहद किया जा रहा है।

एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए इस बार तीन कैटेगरी में पंजीकरण किया गया है। हर बिंदु पर डाटा एनालिसिस किया जा रहा है। अलग-अलग टीमें इस पर काम कर रही हैं। -प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी।

 

गोविवि ने भी एनआईआरएफ के लिए कराया पंजीकरण

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने भी एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए पंजीकरण करा लिया है। गोविवि पिछले सत्र में पंजीकरण के बाद भी डाटा सबमिट नहीं कर सका था। इस बार इसे लेकर पूरी रणनीति के तहत तैयारियां की जा रही हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय में रैंकिंग सेल का गठन किया गया है। हर बिंदु पर अलग-अलग टीम बनाकर जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर डाटा कलेक्ट किया जा रहा है। लगातार मीटिंग कर रणनीति बनाई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed