{"_id":"695abe898635f489d406ecca","slug":"mmmut-btech-student-attacked-in-hostel-roommate-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1186388-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : हॉस्टल में बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला, रूममेट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : हॉस्टल में बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला, रूममेट गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के छात्रावास में शुक्रवार की रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद रूममेट ने ईंट से हमला कर दिया। घटना में छात्र को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका एम्स में इलाज चल रहा है। सिर में उसे 10 टांके लगे हैं। पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के थाना मांडा के बभनी हेथार गांव के शिवांश पांडेय और लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी आशीष कुमार एमएमएमयूटी में बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। दोनों हॉस्टल के कमरा नंबर जी-24 में साथ रहते हैं। शिवांश ने आरोप लगाया कि आशीष किसी न किसी बात को लेकर उससे विवाद करता रहता था।
शिवांश के अनुसार, दो जनवरी की रात लगभग 2:30 बजे वह पढ़ाई करने के बाद सो गया था। इसी दौरान आशीष ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर ईंट से कई वार कर दिए। शोर सुनकर आसपास के छात्र मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन उसके आने में देर होती देख छात्र उसे सुरक्षा गार्ड की बाइक से एम्स गोरखपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए इमरजेंसी में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार, घायल छात्र के जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में गंभीर चोटों के कारण 10 से अधिक टांके लगाने पड़े हैं। घटना की सूचना मिलने पर शिवांश के माता-पिता प्रयागराज से गोरखपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिवांश ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में अपने चाचा पर भी जानलेवा हमला कर चुका है।
हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट