{"_id":"61e55616b059123c996a9da8","slug":"mmmut-alumnus-devesh-chandra-appointed-director-general-of-police-of-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एमएमएमयूटी के पूर्व छात्र देवेश चंद्र बने मिजोरम के पुलिस महानिदेशक, 1991 में हासिल की थी ये डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एमएमएमयूटी के पूर्व छात्र देवेश चंद्र बने मिजोरम के पुलिस महानिदेशक, 1991 में हासिल की थी ये डिग्री
Mon, 17 Jan 2022 05:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:13 PM IST
सार
देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने वर्ष 1991 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई) की डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
मिजोरम राज्य का पुलिस महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के पूर्व छात्र देवेश चंद्र श्रीवास्तव को मिजोरम राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। हाल ही में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में देवेश चंद्र श्रीवास्तव को यह नियुक्ति मिली है। इस उपलब्धि पर एमएमएमयूटी के शिक्षकों एवं पुरातन छात्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने वर्ष 1991 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई) की डिग्री हासिल की थी। स्नातक करने के बाद देवेश चंद्र का चयन प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था।
विज्ञापन
मिजोरम का पुलिस महानिदेशक बनाए जाने के पूर्व वे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी), संयुक्त आयुक्त (लाइसेंसिंग) सहित इंटेलिजेंस ब्यूरो, एवं ओ एनजीसी (प्रतिनियुक्ति पर) में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन