फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT alumnus Ankit will do PhD from Cambridge University

Gorakhpur: कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी करेंगे MMMUT के पूर्व छात्र अंकित, इस विषय पर करेंगे शोध

Sat, 03 Jun 2023 03:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jun 2023 03:09 PM IST
सार

एमएमएमयूटी के पूर्व छात्र अंकित कुमार त्रिपाठी को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला मिला है। अंकित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपनी पीएचडी के दौरान हाइड्रोजन ऊर्जा विषय संबंधी शोध परियोजना पर कार्य करेंगे।

विज्ञापन
MMMUT alumnus Ankit will do PhD from Cambridge University
अंकित कुमार त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के पूर्व छात्र अंकित कुमार त्रिपाठी को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला मिला है। अंकित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपनी पीएचडी के दौरान हाइड्रोजन ऊर्जा विषय संबंधी शोध परियोजना पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ने में शुरू से मेधावी रहे अंकित ने स्कूली शिक्षा जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल और डिवाइन पब्लिक स्कूल से ग्रहण की थी। उसके बाद एमएमएमयूटी में दाखिला लिया। वर्ष 2020 में एमएमएमयूटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद अंकित ने जापान स्थित राईक्यूस विश्वविद्यालय, ओकिनावा में केमिकल इंजीनियरिंग में परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर हो गए थे फरार: छह साल बाद परिवार में लौटे युगल, घरवालों ने स्वागत में पीट-पीटकर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से अच्छे अंकों में परास्नातक डिग्री हासिल करने के दौरान ही अंकित के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में हाइड्रोजन संबंधी शोधपत्र भी प्रकाशित हुए। राईक्यूस विश्वविद्यालय से परास्नातक कोर्स पूरा करने के बाद अंकित को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला मिला है। अंकित के पिता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी उत्तरप्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं, जबकि माता मंजू त्रिपाठी गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed