फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLA RMD Agarwal raises dilapidated houses issue in Assembly gorakhpur

आवास, सड़क और जलापूर्ति के नाम पर हुई लूट, नगर विधायक ने विधानसभा में उठाया आवासों का मामला

Sun, 01 Mar 2020 08:53 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Mar 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
MLA RMD Agarwal raises dilapidated houses issue in Assembly gorakhpur
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल।(file) - फोटो : अमर उजाला
शहर में शिवपुर सहबाजगंज और व्यास नगर में बने आवासों, सड़क और जलापूर्ति की खराब स्थिति का मामला विधानसभा में उठा है। नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने वहां की समस्याओं को उठाते हुए डूडा और कार्यदायी संस्थाओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तथा जांच कराकर दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने इस मामले में सरकार से जवाब देने को कहा है।  
विज्ञापन


नगर विधायक की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि नगर विकास विभाग ने वर्ष 2009-11 के बीच डूडा गोरखपुर को गरीबों के 433 आवास और उनके सेप्टिक टैंक, 38.60 किमी सड़क, 68.09 किमी स्टार्म वाटर ड्रेन, 3-3  ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, पम्पहाऊस, राईजिंग मेन, पंचिंग प्लान्ट आदि बनाने के लिए  11 करोड़ 4 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


नगर विधायक ने बताया कि जब उन्होंने नौ दिसंबर 2019 को वर्त्तमान परियोजना अधिकारी डूडा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तो पता चला कि शिवपुर सहबाजगंज के सभी 178 मकान पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और रहने योग्य नहीं है। सीसी रोड और स्टार्म वाटर ड्रेन का कोई अता-पता नहीं है। पानी की दो टंकियां तो बनाई गई हैं लेकिन उनमें कभी पानी नहीं भरा गया। ट्यूबवेल खराब हो चुके हैं। पंप हाऊस, राईजिंग मेन तथा घरों में जलापूर्ति के लिए पाईप लाईन भी कभी नहीं बिछाई गई। यही नहीं 433 की जगह सिर्फ  320 सेप्टिक टैंक बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed