{"_id":"5eb020e3e90bce0f62637c35","slug":"mla-aman-mani-tripathi-arrested-in-bijnor-during-breaks-lockdown-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, छह साथियों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, छह साथियों समेत गिरफ्तार
Tue, 05 May 2020 09:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 May 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
अमन मणि त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच महराजगंज के नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी समेत सात लोगों को बिजनौर के नजीबाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक सहित छह लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के पितृ कार्य के लिए आए विधायक ने बगैर पास बदरीनाथ जाते हुए कई जिलों की पुलिस को अपने रुआब में लिया। लेकिन गोचर में उनकी नहीं चली तो वे बैरियर पर रोकने वाले पुलिस, प्रशासन के अफसरों से भिड़ गए थे।
विज्ञापन
अभद्रता करते हुए जबरन आगे बढ़े तो पुलिस ने कर्णप्रयाग में उन्हें रोक बैरंग लौटा दिया। बाद में मुनिकीरेती में उन्हें पकड़ लिया गया। राष्ट्रीय आपदा एक्ट और धारा 188 के तहत मुनिकीरेती थाने में विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाद में निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन