फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mistaking child as a thief three youths were beaten up

गोरखपुर: बच्चा चोर समझ कर तीन युवकों को पीटा, पुलिस ने जांच के बाद छोड़ा

Tue, 13 Sep 2022 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Sep 2022 12:40 PM IST
सार

थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि तीनों युवक एक गांव के चौराहे पर काम करते थे, किसी से मिलने आए थे। तीनों गोंडा जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में संतकबीरनगर में रहते हैं। जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Mistaking child as a thief three youths were beaten up
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में तीन युवकों को रविवार रात ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि तीनों अपने महिला मित्र से मिलने के लिए निकले थे और रास्ता भटक गए थे। जांच के बाद पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन युवक रविवार रात 10.30 बजे के करीब गांव में अपने महिला मित्र से मिलने के लिए निकले थे। महिला से मिलकर तीनों एक ही बाइक से वापस संतकबीरनगर जा रहे थे कि रात होने की वजह से रास्ता भटक गए।
विज्ञापन


गांव में करीब तीन चक्कर मारते देख ग्रामीणों को बच्चा चोर होने की आशंका हुई तो शोर मचाते हुए युवकों को घेर कर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि तीनों युवक एक गांव के चौराहे पर काम करते थे, किसी से मिलने आए थे। तीनों गोंडा जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में संतकबीरनगर में रहते हैं। जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed