{"_id":"5f492a6dee82f02345530512","slug":"missing-woman-came-back-home-22-years-ago-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल पहले लापता हुई महिला घर आई वापस, देखने वालों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 साल पहले लापता हुई महिला घर आई वापस, देखने वालों की उमड़ी भीड़
Fri, 28 Aug 2020 09:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार।
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
पति हरदेव के साथ बच्ची देवी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 साल से लापता पत्नी को अचानक अपने सामने देख हरदेव यादव की आंखें भर आईं। मां को घर में देख शादीशुदा तीन बेटों, बहुओं व तीन बेटियों ने उन्हें कलेजे से लगा लिया। पत्नी की राह देखते-देखते हरदेव की पथराई आंखों में चमक लौट आई।
विज्ञापन
बड़हलगंज ब्लॉक क्षेत्र के कोड़रनिलकंठ गांव निवासी हरदेव यादव की शादी 47 साल पहले बच्ची देवी से हुई थी। बच्ची देवी छह बच्चों की मां बनने के बाद वर्ष 1998 में घर से रात 12 बजे लापता हो गई थीं। महीनों और कुछ वर्षों तक तलाश के बाद वे पत्नी की उम्मीद ही खो चुके थे। जब भी किसी क्षेत्र में अनजान महिला के आने की जानकारी मिलती थी तो वह वहां जरूर पहुंचते थे, मगर हर तरफ से निराशा ही हाथ लगती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार का दिन उनके और परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। दोपहर में बच्ची देवी घर लौट आईं। उन्हें देख बूढ़े पति हरदेव यादव व मां को देख शादीशुदा बेटे मुन्ना, विवेक, लाला, बेटी मंजू, संजू, रंजू सहित बहुओं की आंखें भर आईं। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
बच्ची देवी का कहना है कि वह 22 वर्षों तक कहां थीं कुछ याद नहीं। बताया कि पिड़हनी चौराहा स्थित आरा मशीन के पास आई तो पति, बेटों, बेटियों और परिवार की याद आई। वहां मौजूद किसी ने उन्हें पहचाना और हाथ पर गोदना से लिखे उनके नाम को पढ़ इसकी जानकारी हरदेव यादव को दी। हरदेव वहां पहुंचे और उन्हें घर लेकर आए।