{"_id":"64af1188ed8411c3700c614b","slug":"missing-teenager-left-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-237577-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फोटो कॉपी कराने घर से निकली किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फोटो कॉपी कराने घर से निकली किशोरी लापता
Thu, 13 Jul 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। सरैया बाजार से रविवार की शाम को फोटो कॉपी कराने निकली 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने दो दिनों तक रिश्तेदारों व करीबियों के घर संपर्क कर उसके बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने तहरीर में कहा है कि बेटी घर से साइकिल से निकली थी। बोली कि फोटो काॅपी कराने जा रही हूं। काफी देर तक नहीं लौटी तो बाजार में फोटो कॉपी की दुकान पर पता किया गया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उसके सहेलियों से पता किया गया, लेकिन किसी ने उसके बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया। गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई है। ब्यूरो