{"_id":"62a323ddf911e43be41b5cc1","slug":"missing-fruit-trader-body-found-in-rapti-river-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लापता फल व्यापारी की राप्ती नदी में मिली लाश, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लापता फल व्यापारी की राप्ती नदी में मिली लाश, घर में मचा कोहराम
Fri, 10 Jun 2022 04:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Jun 2022 04:28 PM IST
सार
बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को व्यापारी की बाइक गीडा के बाघागाड़ा फोरलेन के पास खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोर की मदद से नदी में तलाश शुरू करा दी। देर शाम शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
मृतक सुरेश गुप्ता। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर निवासी फलों के थोक व्यापारी सुरेश गुप्ता उर्फ राजन (48) का शव बृहस्पतिवार शाम राप्ती नदी में मिला। बुधवार सुबह ही वह घर से निकले थे और दोपहर में पत्नी से बातचीत भी हुई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने उनकी बाइक बाघागाड़ा के पास से बरामद की थी, जिसकी डिकी में चेकबुक, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। उनकी मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के सूरजकुंड निवासी सुरेश गुप्ता महेवा फलमंडी में फलों के थोक व्यापारी थे। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार की सुबह फलमंडी जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन, दुकान न जाकर धर्मशाला बाजार चले गए। वहां उन्हें बाहर से आए कुछ व्यापारियों से मिलना था। दोपहर में उनके भाई रमेश ने बात किया तो वे बोले कि अभी घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद व्यापारी की पत्नी ने फोन कर हॉस्पिटल में भर्ती अपने भतीजे को देखने जाने की बात कही। इसके बाद देर रात तक व्यापारी घर नहीं लौटे। पत्नी ने उनका मोबाइल फोन मिलाया तो घंटी जा रही थी, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। परिजन रात में ही धर्मशाला और रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
कुछ पता नहीं चलने पर तिवारीपुर थाने में तहरीर दी। उधर, बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को व्यापारी की बाइक गीडा के बाघागाड़ा फोरलेन के पास खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोर की मदद से नदी में तलाश शुरू करा दी। देर शाम शव बरामद हुआ।