{"_id":"63cf7ff02873de71130622e1","slug":"miscreants-shot-driver-in-gorakhpur-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में चालक को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में चालक को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 24 Jan 2023 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:21 PM IST
सार
तिवारीपुर इलाके के घोषीपुर के रहने वाले वाले शहाबुद्दीन कुरैशी का बेटा रियाज कुरैशी (25) पिकअप का ड्राइवर है। सोमवार की शाम वह बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच जाफर बाजार में उसे बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से रियाज वहीं गिर गया।
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार में सोमवार देर शाम बदमाशों ने एक ड्राइवर को गोली मार दी। घायल ने खुद ही फोन कर भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के घोषीपुर के रहने वाले वाले शहाबुद्दीन कुरैशी का बेटा रियाज कुरैशी (25) पिकअप का ड्राइवर है। सोमवार की शाम वह बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच जाफर बाजार में उसे बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से रियाज वहीं गिर गया।
विज्ञापन
उसने तत्काल फोन कर अपने भाई को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही परिवार और पुलिस के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा। हालांकि, घायल के भाई मेराज अली ने किसी से कोई पुरानी दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
मेराज का कहना है, उनके भाई ड्राइवर हैं। किसी से उनका कभी कोई विवाद नहीं हुआ। किसने और क्यों उन्हें गोली मारी है, कुछ पता नहीं है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। जबकि, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।