{"_id":"60df2d7b8ebc3e87bb6cac3d","slug":"miscreants-robbed-39-thousand-from-young-man-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 39 हजार लूटे, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 39 हजार लूटे, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Jul 2021 08:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:45 PM IST
सार
सोनहा थाने के तेलियाडीह-पिटाउट गांव के बीच हुई घटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के तेलियाडीह पिटाउट गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे युवक से 39 हजार पांच सौ रुपये लूट लिया। वहां से भागकर युवक अपने घर पहुंचा और मोबाइल से पुलिस व अन्य लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
सोनहा थाने के बस्तिया गांव निवासी अमर कुमार शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पीएनबी भिरिया ऋतुराज बैंक पर रुपये निकालने पहुंचा। आरोप है कि बैंक से 31 हजार रुपये निकाला। वह अपने पास पहले से साढ़े आठ हजार रुपये रखा था।
बैंक से घर जाते वक्त सेखुई मोड़ से रामपुर मार्ग पर तेलियाडीह प्राथमिक के सामने पहुंचने पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। उनमें से एक ने गले पर चाकू सटा दिया। दूसरे ने जेब में रखे रुपये छीन लिए और तीनों भाग गए।
विज्ञापन
लूट के मामले की जानकारी होने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी व सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने मौके का मुआयना किया।
एसपी ने पीएनबी भिरिया ऋतुराज के अंदर बैक शाखा के कर्मचारियों एवं शाखा प्रबंधक से पूछताछ भी की। प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।