{"_id":"64c4ff3865f94700bb077474","slug":"miscreants-riding-bike-of-man-and-woman-looted-chain-2023-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुरुष और महिला की बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन, CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुरुष और महिला की बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन, CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश में पुलिस
Sat, 29 Jul 2023 05:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:29 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटनाओं का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के अलग-अलग मोहल्ले में एक सप्ताह के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने महिला व पुरुष की चेन लूट कर फरार हो गए। दोनों मामलों में शाहपुर पुलिस शुक्रवार की शाम केस दर्ज कर दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके जेल रोड स्थित गुलाली वाटिका निवासी कुसुम जायसवाल 20 जुलाई की शाम छह बजे असुरन चौराहे से बाजार करने के बाद पैदल घर जा रही थी। वह अभी जेल रोड तिराहे के पास एक हॉस्पिटल के सामने पहुंची थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला को रोककर कहा कि केस सुलह कर लो, इतना कहते ही उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि बेटे की शादी 2020 मे कुसम्ही बाजार में हुई थी, बहू से केस चलता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कल CM योगी देंगे सौगात, अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण व डिजिटल लाइब्रेरी का करेंगे शिलान्यास
Trending Videos
उधर, शाहपुर इलाके के आदित्यपुरी निवासी जयंत कुमार पांडेय गोरखपुर यांत्रिक कारखाना मील राइट शाॅप से एमसीएम पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे घर से टहलते हुए एक मकान के सामने फूल तोड़ रहे थे, उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटनाओं का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटनाओं का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।