{"_id":"6385aec703bfc36e6160b956","slug":"miscreants-looted-bike-mobile-phone-from-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बदमाशों ने युवक से बाइक-मोबाइल फोन लूटे, नहर में धकेल कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बदमाशों ने युवक से बाइक-मोबाइल फोन लूटे, नहर में धकेल कर हुए फरार
Tue, 29 Nov 2022 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Nov 2022 12:33 PM IST
सार
जनार्दन निषाद प्राइवेट शिक्षक हैं। उनके पुत्र कृष्ण पाल निषाद रविवार की रात करीब दस बजे घर से गोरखपुर शादी में जा रहे थे। अभी वह गुलरिहा बाजार में पहुंचे थे कि चार बदमाश जबरदस्ती रोक लिए। गाली-गलौज करते हुए बाइक, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले गुलरिहा बाजार में नहर के पास रविवार की रात बरात जा रहे युवक से बदमाशों ने बाइक, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। मारपीट के बाद युवक को नहर में धकेल कर बदमाश फरार हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो निवासी जनार्दन निषाद प्राइवेट शिक्षक हैं। उनके पुत्र कृष्ण पाल निषाद रविवार की रात करीब दस बजे घर से गोरखपुर शादी में जा रहे थे। अभी वह गुलरिहा बाजार में पहुंचे थे कि चार बदमाश जबरदस्ती रोक लिए।
विज्ञापन
गाली-गलौज करते हुए बाइक, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद युवक को नहर में धकेल कर फरार हो गए। युवक ने सोमवार को गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन