{"_id":"60263fcc1ee6e424186d6800","slug":"miscreants-committing-robbery-by-lovers-couple-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को इस तरह से निशाना बना रहे हैं बदमाश, जानिए कैसे वारदात को दे रहे अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल को इस तरह से निशाना बना रहे हैं बदमाश, जानिए कैसे वारदात को दे रहे अंजाम
Fri, 12 Feb 2021 02:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर दिल्ली, मुंबई से घर आए आए कुछ लोग अब अपराध के रास्ते पर चल पड़े हैं। जिन लोगों का अपराध से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा उनका भी नाम अब पुलिस की डायरी में दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि बाहर से आए लोग कोई बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे रहे हैं लेकिन छोटी-छोटी वारदात कर अपराध का ग्राफ जरूर बढ़ा रहे हैं। इनका साफ्ट टारगेट इस समय प्रेमी प्रेमिका हो चुके हैं।
विज्ञापन
इधर- उधर घूमने जाने वाले प्रेमी प्रेमिका कहीं शिकायत नहीं करेंगे इस बात की जानकारी इनको भी है और आसानी से इनसे झपट्टा मारकर मोबाइल छीनना, पर्स छीनना या फिर घर पर बताने की धमकी देकर रुपये ऐंठना तक की वारदात सामने आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मोबाइल बरामद होने के बाद यह पता चला है कि प्रेमी प्रेमिका से छीने गए थे मगर वह थाने तक शिकायत लेकर नहीं आए थे। पुलिस जब दूसरे अपराध में ऐसे बदमाशों को दबोच रही है तो उनके सामने यह सच्चाई भी उभर कर सामने आ रही।