{"_id":"5f8dace7efe28a47c24936a3","slug":"miscreants-beaten-up-man-for-refusing-to-touch-bike-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक छूने से मना करना शिक्षामित्र को पड़ा भारी, बदमाशों ने मारा चाकू फिर शौचालय में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक छूने से मना करना शिक्षामित्र को पड़ा भारी, बदमाशों ने मारा चाकू फिर शौचालय में किया बंद
Mon, 19 Oct 2020 08:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षामित्र को बाइक छूने से मना करने पर बदमाशों ने पीट दिया। इतना ही नहीं इसके बाद बदमाशों उनका मुंह और हाथ बांधकर उनके ही शौचालय में बंद कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार की रात की है। मुंडा कोड़रा निवासी भानू प्रताप शुक्ला (37) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। रविवार की रात घर के बरामदे में सो रहे थे। बाहर ही उनकी पल्सर बाइक खड़ी थी।
रात में दो युवक आए और बाइक का हैंडल पकड़ कर इधर-उधर करने लगे। मना करने पर दोनों बदमाश दीवार की आड़ में छिप गए। भानू उन्हें ढूंढते हुए गली की ओर गए तो पीछे से एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
भानू के जमीन पर गिरते ही बदमाशों ने उनका मुंह व हाथ बांधकर बाहर बने उनके ही शौचालय में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद मां को भानू बिस्तर पर नहीं दिखे तो वह उन्हें खोजती हुई बाथरूम की ओर गईं।
दरवाजा खोलने पर भानू अंदर बेहोश पड़े थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। होश में आने पर उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।