फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants attack on Police constable in maharajganj

महराजगंज: पारिवारिक झगड़ा सुलझाने गए सिपाही पर हमला, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 07 May 2020 11:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 May 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attack on Police constable in maharajganj
- फोटो : amar ujala

महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के नटवा गांव में मंगलवार की देर रात मनबढ़ों ने पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। मनबढ़ों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट कर एक सिपाही को घायल कर दिया। घायल सिपाही धर्मेंद्र पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नटवा गांव में एक युवक मंगलवार की रात में अपने घर वालो के साथ हंगामा कर रहा था। उसकी मां ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने लगी।
विज्ञापन


अभी पुलिस युवक को समझा रही थी कि गांव के कुछ युवक और आ गए। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी धर्मेंद्र पांडेय व भृगुनाथ यादव से युवक कहासुनी करने लगे। जब पुलिस कर्मी आरोपी को पकड़ कर साथ लाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की अंगुली टूटी

इसके बाद युवक विरोध कर मारपीट शुरू कर दिए। मारपीट में सिपाही धर्मेंद्र पांडेय की अंगुली टूट गई। वहीं भृगुनाथ को भी हल्की चोट लगी है। सूचना पर रात में ही कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में पहुंची।

अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सिपाही धर्मेंद्र पांडेय की तहरीर पर आरोपी विनोद, पंकज, प्रमोद, हेमवती, गनेश गुप्ता निवासी नटवा खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। वहींदो लोगों को जेल भेजा गया। जांच के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed