{"_id":"60262c390a004006d211f650","slug":"miscreant-arrested-due-to-molested-minor-girl-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी कर रहा था मनचला, परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी कर रहा था मनचला, परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Fri, 12 Feb 2021 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के घघसरा बाजार स्थित एक घर में बुधवार की रात घुसे युवक ने दसवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर घरवालों की नींद टूट गई और उन्होंने आरोपी को वहीं दबोच लिया। आरोपी की पिटाई करने के बाद घरवालों ने पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी संतकबीरनगर के बखिरा इलाके के गेंहुडीला निवासी संदीप कुमार सिंह के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार निवासी 10वीं की एक छात्रा सहजनवां इलाके के एक विद्यालय में पढ़ती है। आरोपी युवक छात्रा के घर के पास ही मकान में दुकान चलाता है। करीब डेढ़ वर्ष से जब भी वह स्कूल आती जाती थी तो उसका पीछा कर फब्तियां कसकर परेशान किया करता था। बात न मानने पर तेजाब से जलाने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन
बुधवार की रात में आरोपी छात्रा के कमरे में घुस कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो परिजन जग गए। छात्रा के कमरे की तरफ भागे जिसमें मनचला पहले से मौजूद था। परिजनों को देखते हुए उसने कमरे के अंदर रखा सामान तोड़फोड़ कर भागने की कोशिश की।
परिजनों ने पकड़ कर उसकी धुनाई की और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर सहजनवां संतोष कुमार यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।