{"_id":"6127a56f8ebc3e79e4659080","slug":"minor-girl-molested-by-gang-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चारा लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चारा लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Aug 2021 08:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:00 PM IST
सार
बेलीपार थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन की बताई जा रही है घटना, केस दर्ज, वारदात के वक्त वीडियो बनाने में इस्तेमाल मोबाइल पुलिस ने किया जब्त।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव में दुधारू पशुओं के लिए चारा लेने गई पंद्रह वर्षीय किशोरी से गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। युवकों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में मामले में सुलह समझौते का प्रयास होने लगा।
विज्ञापन
बुधवार को मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा हे।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर आरोपी विनोद, शेरू और शक्ति के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जबरन रोके जाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार की भोर में पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिस मोबाइल से घटना का वीडियो बनाया गया है, वह भी बरामद हो गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के परिजन रिश्तेदारी में गए थे, उसी दौरान यह घटना घटी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक, किशोरी को खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया। शाम को जब परिजन लौटे तो किशोरी ने आपबीती सुनाई।
किशोरी के पिता ने आरोपी युवकों के घर जाकर इसकी शिकायत की तो कुछ लोग मामले में सुलह समझौता कराने का प्रयास करने लगे। एसओ नीरज कुमार राय ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने बुधवार को थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी।