{"_id":"601fa6358ebc3e4a14378bdd","slug":"minor-girl-died-in-road-accident-from-attack-by-truck-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में तेज रफ्तार से हादसा, पैदल चल रही बालिका को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में तेज रफ्तार से हादसा, पैदल चल रही बालिका को ट्रक ने रौंदा, मौत
Sun, 07 Feb 2021 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती-कांटे मार्ग पर पुरानी बस्ती थाने के बायपोखर चौराहे के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने 13 वर्षीय बालिका को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ब्रजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
बायपोखर निवासी श्रवण कुमार गुप्ता चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह 13 वर्षीय बेटी सपना किसी कार्य से चौराहे की तरफ गई थी।
इस दौरान घर लौटते समय मुंडेरवा से बस्ती की तरफ आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर चोट आने के कारण बालिका ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन