{"_id":"5ee30f6b8ebc3e43351ce715","slug":"minor-girl-died-during-suspect-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकौड़ी विक्रेता की लड़की की मौत से मचा हड़कंप, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकौड़ी विक्रेता की लड़की की मौत से मचा हड़कंप, जानें क्या है वजह
Fri, 12 Jun 2020 10:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सहजनवा इलाके के पिपरौली में एक पकौड़ी विक्रेता की लड़की की मौत हो गई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली कस्बे में बीती रात निशा मद्धेशिया (18) पुत्री छठु मद्धेशिया जिसको कल सुबह से उल्टी और बुखार की दिक्कत थी। रात में अचानक तबीयत बिगड़ जाने से परिजन उसे पिपरौली सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिता छठु मद्धेशिया पिपरौली कस्बे में ठेले पर पकौड़ी बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। इनकी दो शादी हुई है पहली पत्नी की मौत हो चुकी है जिससे उनकी दो लड़कियां थी। जिसमें मृतक निशा मद्धेशिया उनकी दूसरी लड़की थी। दूसरी पत्नी का एक पुत्र है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की माने तो कल दिन में निशा मद्धेशिया कई लोगों से कही थी कि उसे धूप लग गया है बुखार है बहुत तकलीफ है। संभावना जताई जा रही है कि अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से उसकी मौत हुई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण पता चलेगा। समाचार लिखे जाने तक शव अभी जिला अस्पताल में है। कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम हेतु कब्जे में ले ली।