{"_id":"5e4cfa748ebc3ef2b53f2940","slug":"minor-girl-burnt-alive-due-to-fire-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: रात में सोते समय घर में लगी आग, जिंदा झुलस गई मासूम बच्ची, नहीं बचा सकी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: रात में सोते समय घर में लगी आग, जिंदा झुलस गई मासूम बच्ची, नहीं बचा सकी मां
Wed, 19 Feb 2020 02:35 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ (इनसेट में मृतक बच्ची)।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मसमधा गांव निवासी संतोष के घर में मंगलवार की रात में करीब 11 बजे आग लग गई। आग जिस झोपड़ी में लगी थी उसमें एक महिला अपने चार बच्चों के साथ सो रही थी। जब तक महिला की नींद खुलती, आग फैल चुकी थी।
महिला ने किसी तरह से तीन बच्चों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन छह साल की बेटी रिया आग की लपटों में ही घिर गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। आग में झुलसने से बच्ची की मौत हो गई हादसे की खबर मिलने पर रामकोला एसओ संजय कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह एसडीएम कप्तानगंज अरविंद कुमार व हियुवा नेता फूलबदन कुशवाहा समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।