फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minister turned out and Buses parked on road again in gorakhpur

गोरखपुर: मंत्री के मुंह मोड़ते ही फिर सड़क पर खड़ी कर दीं बसें, निरीक्षण के दौरान आरएम को लगाई थी फटकार

Fri, 06 May 2022 12:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 May 2022 12:55 PM IST
सार

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने रेलवे बस स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान यात्री मूना देवी से बात की। उन्होंने मूना देवी से पूछा की यहां क्यों रुकी हैं? इस पर मूना देवी ने कहा कि वह बस का इंतजार कर रही हैं। प्रभारी मंत्री ने पूछा कि बस नहीं मिलेगी तो क्या करोगी?

विज्ञापन
minister turned out and Buses parked on road again in gorakhpur
प्रभारी मंत्रीधर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री गुलाबी देवी और संजय सिंह गंगवार ने रेलवे बस स्टेशन का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रभारी मंत्री पशुधन व दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह, शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और गन्ना विकास मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बृहस्पतिवार की देर रात कचहरी और रेलवे बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर रोडवेज की बसें खड़ी होने की जानकारी मिलने पर आरएम पीके तिवारी को फटकार लगाते हुए कहा की बसें सड़क पर खड़ी न कराई जाएं। हालांकि मंत्रियों के वापस जाते ही बसों को फिर से सड़क पर खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन


तीनों प्रभारी मंत्री एक साथ रात लगभग 9.15 बजे कचहरी बस स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय सहित अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्रियों के आने की सूचना पहले से होने के कारण वहां उन्हें कुछ खास कमियां नहीं मिली। कचहरी बस स्टेशन से निकलकर तीनों प्रभारी मंत्री रेलवे बस स्टेशन पहुंचे और वहां की व्यवस्था देख नाराज हुए।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ अन्य मंत्रियों ने जैसे ही बस स्टेशन परिसर में प्रवेश किया, उन्हें वहां जमीन पर सोते हुए लोग नजर आए। इसके बाद प्रभारी मंत्री पूछताछ काउंटर पर पहुंचे और यात्रियों की सुविधा से संबंधित जानकारी वहां मौजूद कर्मचारी से ली। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने आरएम पीके तिवारी से बस स्टेशन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद तीनों प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री मूना देवी से की बात

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने रेलवे बस स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान यात्री मूना देवी से बात की। उन्होंने मूना देवी से पूछा की यहां क्यों रुकी हैं? इस पर मूना देवी ने कहा कि वह बस का इंतजार कर रही हैं। प्रभारी मंत्री ने पूछा कि बस नहीं मिलेगी तो क्या करोगी? इसके बाद आरएम पीके तिवारी ने यात्री मूना देवी को बोलने का मौका ही नहीं दिया और सफाई में कहा कि हम लोग 10 बजे तक बस स्टेशन पर रहते हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed