फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Milk trader beaten to death with rod near house in Gorakhpur

Gorakhpur News: घर के पास दूध कारोबारी की रॉड से पीटकर हत्या, मचा हड़कंप

Wed, 25 Jan 2023 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Jan 2023 10:24 AM IST
सार

विकास चौराहे से दही लेकर घर आ रहा था। घर से 100 मीटर पहले बदमाशों ने घेरकर विकास को रॉड से पीटकर मार डाला। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं है। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन
Milk trader beaten to death with rod near house in Gorakhpur
मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर के गोड़ियान टोले में मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे दूध कारोबारी विकास यादव (18) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विकास चौराहे से दही लेकर घर आ रहा था। घर से 100 मीटर पहले बदमाशों ने घेरकर विकास को रॉड से पीटकर मार डाला। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं है। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन


निजामपुर गोड़ियान टोला निवासी ईश्वरचंद यादव का बेटा विकास पिता के साथ दूध का कारोबार करता था। मंगलवार शाम को दूध बांट कर वह घर आया था। परिजनों के कहने पर चौराहे से दही लेने गया था। लौटते समय घर से 100 मीटर पहले किसी बात पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान युवकों ने रॉड से विकास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से विकास जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने स्थानीय लोगों के साथ ही परिवारवालों से बात की। पुलिस घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed