फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Milk seller dies due to car collision, people beat up the driver by tying him to a tree

गाड़ी की चपेट से दूध विक्रेता की मौत, लोगों ने चालक को पेड़ में बांधकर पीटा

Tue, 07 Dec 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Milk seller dies due to car collision, people beat up the driver by tying him to a tree
जोगिया क्षेत्र के सुपाराजा में घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गाड़ी की चपेट से दूध विक्रेता की मौत, लोगों ने चालक को पेड़ में बांधकर पीटा
विज्ञापन

जोगिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित सूपाराजा गांव के पास मंगलवार देर शाम बांसी से दूध बेचकर लौट रहे व्यक्ति की स्कार्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिटाई से घायल चालक को पुलिस ने अभिरक्षा में लेते हुए उसका इलाज कराने अस्पताल ले गई।
उसका थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी अखिलेश कुमार (45) दूध बेचते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी वह दूध लेकर बांसी गए थे। शाम करीब 8:30 बजे वह बांसी से अपनी बाइक से लौट रहे थे। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित सूपाराजा गांव के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने स्कॉर्पियो को रोक लिया और चालक की पेड़ बांधकर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अपनी अभिरक्षा में लिया। कोतवाल जोगिया दिनेश सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने स्कॉर्पियो चालक तीरथ निवासी कोल्हुई थाना मिश्रौलिया की पिटाई होने से इनकार किया है। एएसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि ड्राइवर को चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जांच के बाद पता चलेगा कि उसे पिटाई से चोट लगी है, या हादसे की वजह से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed