फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mewat case agitation

Gorakhpur News: हरियाणा में विहिप के जुलूस पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Thu, 03 Aug 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
mewat case agitation
गोरखपुर। हरियाणा के मेवात में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस में शामिल लोगों पर जानलेवा हमले के विरोध में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिहाद का पुतला फूंक वारदात में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रांत सुरक्षा प्रमुख गोपाल निषाद एवं जिला विद्यार्थी के प्रमुख देवीलाल गुप्ता के नेतृत्व में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता शास्त्री चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने मेवात की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिहाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ल और प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। इस बार भी करीब 20-25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए थे कि उपद्रवियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पत्थर बरसाने के साथ आगजनी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के लिए दंगाइयों को भड़काने वाले जिम्मेदार हैं। उनके भड़काने के कारण से ही मोहर्रम व रामनवमी जुलूस पर हमले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed