फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Merchant Navy employee committed suicide at Gorakhpur

गोरखपुर: मर्चेंट नेवी कर्मचारी ने की थी खुदकुशी, परिजनों ने नहीं दी तहरीर

Sat, 16 Sep 2023 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Sep 2023 01:22 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पोस्टमार्टम में ब्लैक स्पाॅट आया है। परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच व पोस्टमार्टम आधार पर खुदकुशी की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Merchant Navy employee committed suicide at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के मदरहा में मर्चेंट नेवी कर्मचारी राकेश सिंह ने खुदकुशी ही की थी। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो गई है। परिजनों ने भी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। इस वजह से केस को बंद करने के लिए पुलिस पूरे घटनाक्रम को जीडी (जनरल डायरी) में दर्ज करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अवध नारायण सिंह होमगार्ड कमांडेंट रहे चुके हैं। उनका बेटा राकेश सिंह लखनऊ में मर्चेंट नेवी में कर्मचारी था। बुधवार की रात में राकेश नेपाल से घर लौटा था। उसने एक परिचित से शराब मंगाई और छत पर उसका सेवन किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने छत से शराब की बोतल और एक गिलास बरामद किया था। फिर वह पिता के पास आकर सोया था। अचानक पिता की नींद तब खुली है, जब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। परिजन लेकर जिला अस्पताल गए थे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पोस्टमार्टम में ब्लैक स्पाॅट आया है। परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच व पोस्टमार्टम आधार पर खुदकुशी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed