फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man denied from marriage with Girlfriend in Gorakhpur

शादी के लिए प्रेमिका मुंबई से आई गोरखपुर, प्रेमी ने कहा- 'मैं इसे नहीं जानता'

Sat, 04 Jul 2020 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
man denied from marriage with Girlfriend in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई के पनवेल इलाके की रहने वाली एक युवती शादी करने के लिए गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक गांव निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।

विज्ञापन


प्रेमी के इंकार करने पर युवती ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिपराइच के रतनपुर गांव में ढाई वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में आई मुंबई की युवती की मुलाकात गुलरिहा इलाके के एक गांव के युवक से हुई। युवती मूल रूप से कुशीनगर जिले के हाटा इलाके के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लॉकडाउन में युवक आ गया था घर

युवती के मुताबिक, शादी में मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवक भी कमाने के लिए मुंबई के पनवेल चला गया और वहां फर्नीचर बनाने का काम करने लगा। इस बीच दोनों में बातचीत होती रही। लॉकडाउन में काम बंद हुआ तो युवक अपने गांव आ गया। इसके बाद उसने युवती से बातचीत बंद कर दी।
 
युवती बुधवार को शादी करने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी ने उससे संबंध होने से इंकार कर दिया और कहा कि वह उसे नहीं जानता है। इसके बाद युवक के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को समझाया और थाने लाई। शुक्रवार को युवती ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने कहा कि युवती आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed