फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Memorandum submitted to remove the filth of drains

Gorakhpur News: वार्डों में साफ-सफाई, नालों की गंदगी को दूर करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 13 Jul 2023 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to remove the filth of drains
गोरखपुर। पूर्व पार्षद एकता मंच ने बुधवार को शहर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें जलभराव, नालों की गंदगी दूर करने, सड़कों की साफ-सफाई और अन्य मुद्दे शामिल हैं। सभी ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं को समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एकता मंच के अध्यक्ष शिवाजी शुक्ला ने कहा कि शहर में समस्याओं का अंबार है, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। शहर के वार्डों में जलभराव, सीवर की समस्या है। स्कूली बच्चों से लेकर अभिभावक तक नाले के गंदे पानी में चलने को मजबूर हैं। पिछले दिनों राज्यसभा सदस्य डाॅ. राधामोहन दास अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर नगर आयुक्त से वार्ता कर समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान करने को कहा था, लेकिन लगता है कि अब विपक्ष ही नहीं, सरकार के लोगों की भी अधिकारियों ने सुनना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के चारों तरफ जल निगम सड़कों को ध्वस्त कर सीवर लाइन डलवा रही है। बड़े-बड़े गड्ढे में गिरकर अभिभावक और बच्चे घायल हो रहे हैं। सभी ने नगर आयुक्त ने अनुरोध किया कि मोहर्रम त्योहार में मियां साहब इमामबाड़े में लगने वाले मेले में जगह-जगह डस्टबिन लगाने की व्यवस्था की जाए। प्रभारी अधिकारी अपर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से बात करने के बाद समस्याओं को समय से समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान विंध्यवासिनी जायसवाल, श्रवण कुमार पांडेय. अहमद कमाल गुड्डू, वसीक अहमद, पंडित दुर्गा मिश्रा, शहाब आलम, अनुज सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed