{"_id":"6807dd8fd255f1c84202cddc","slug":"mehndi-rachani-surangi-audience-danced-to-the-bhajans-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-910424-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेहंदी राचनी सुरंगी.. भजनों पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेहंदी राचनी सुरंगी.. भजनों पर झूमे श्रोता
विज्ञापन
-सिविल लाइंस में दादी दरबार की ओर से हुआ राणी दादी सती का मंगल पाठ
गोरखपुर। दादी दरबार की ओर से मंगलवार को राणी सती दादी का मंगल पाठ धूमधाम से किया गया। सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में गायक निखिल शाहू ने मेहंदी राचनी सुरंगी..राची थारे हाथ मां.. भजन गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सबसे पहले दरबार की महिलाओं व सदस्यों की ओर से दादी का भव्य शृंगार किया गया। दादी की पूजा-अर्चना व जोत जलाकर सवामणी, छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद चुनरी उत्सव का कार्यक्रम हुआ। सिंदूर महोत्सव का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बस्ती से आए गायक निखिल शाहू ने दादी के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। दादी आओ हमारे अंगना... भजनों पर श्रद्धालु अपनी जगह पर खड़े होकर नाचने लगे। गाजे-बाजे के साथ हुए भजनों से पूरा परिसर भक्ति से सराबोर रहा। इसके साथ ही दादी के भजनों पर संस्था की महिलाओं ने नृत्य भी किया। दादी के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में राणी दादी सती की आरती उतारी गई। साथ ही श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंजू अग्रवाल, अनिता बथवाल, स्वेता, सौरभ अग्रवाल, श्रीराम खेमका, विजय खेमका, दूलीचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।