फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   meeting room converted in temporary jail

मुलाकाती कक्ष बनी अस्थायी जेल

Wed, 03 Jun 2020 08:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
meeting room converted in temporary jail
मुलाकाती कक्ष बनी अस्थायी जेल
विज्ञापन

14 दिन यहां रखने के बाद जेल में किए जाएंगे शिफ्ट
कोरोना महामारी को देखते हुए जेल प्रशासन ने बनाई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला जेल के मुलाकाती कक्ष को अस्थायी जेल बनाया जा रहा है। बंदियों और कैदियों को यहां 14 दिन रखने के बाद ही जेल में शिफ्ट किया जाएगा। तीन से चार दिन में सुरक्षा मानकों को देखते हुए यह तैयार कर लिया जाएगा।
प्रदेश के कई जेलों में बंदियों और कैदियों के आने-जाने से कोरोना संक्रमण हो गया। ऐसे में जेल में कोरोना संक्रमण से बंदियों और कैदियों के बचाव के लिए शासन ने व्यवस्था बनाई है। शासन ने डीएम को अस्थायी जेल तैयार कराने के आदेश दिए। इसके बाद डीएम ने पिछले दिनों जेल अधीक्षक को अस्थायी जेल बनाने के आदेश दिए। जेल अधीक्षक ने परिसर में स्थित मुलाकाती कक्ष को अस्थायी जेल बनाने के लिए उपयुक्त जगह समझा। यहां बंदियों और कैदियों को 14 दिन रखने के लिए इंतजाम किया जा रहा है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं जिससे कि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। फिलहाल यहां 50 बंदियों को रखने का इंतजाम किया गया है। बंदियों के रहने और अन्य कार्य के लिए यहां पूरी सुविधा रहेगी। 14 दिन की अवधि पूरी होने पर इन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। रविवार तक इसे तैयार कर लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महिला बंदियों की जेल में होगी इंट्री
अस्थायी जेल केवल पुरुष बंदियों और कैदियों के लिए बनाई गई है। महिला बंदी या कैदी आएंगी तो सीधे जेल में शिफ्ट कर दी जाएगी। फिलहाल देवरिया जेल में कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गेट के पास ही लगी सुरक्षा
सलेमपुर मार्ग पर स्थित जिला जेल के मुख्य गेट से ही सुरक्षा कड़ी रहेगी। मुलाकाती कक्ष गेट के पास ही बना है। अब यह अस्थायी जेल बना दी गई है तो सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जेल में बंदियों और कैदियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए मुलाकाती कक्ष को अस्थायी जेल बनाया जा रहा है। कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। यहां सुरक्षा के पूरे इंजताम किए जा रहे हैं।
-केपी त्रिपाठी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed