फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   meeting against sulemani murder

ईरानी सैन्य कमांडर की मौत पर गम, हल्लौर में सुलेमानी के फातेहा के साथ हुई मजलिस

Tue, 07 Jan 2020 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डुमरियागंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डुमरियागंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
meeting against sulemani murder
ुमरियागंज - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कासिम सुलेमानी इंसनियत के पैरोकार थे। उन्होंने अपनी जिंदगी इंसानियत की हिफाजत और आतंकवाद के खिलाफ आंदोलन करने का काम किया। उन्होंने पाकिस्तान में फंसे कुलदीप जाधव की रिहाई के लिए जंग लड़ी। इसी तरह के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार इंसानियत के लिए भेदभाव किए बिना आंदोलनकारी कार्य किया।
विज्ञापन


कासिम सुलेमानी के तेज तर्रार प्रवृत्ति से अमेरिका को डर लग रहा था। यह बात डुमरियागंज क्षेत्र के शिया बहुल गांव हल्लौर स्थित इमामबारगाह शाहआलमगीर सानी में रविवार की रात कासिम सुलेमानी के फातेहा की मजलिस को खिताब करते हुए जाकिर-ए-अहलेबैत जमाल हैदर ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिकी फौज ने कासिम सुलेमानी के साथ वही किया है, जो यजीद ने इमाम हुसैन के साथ किया था। तीन जनवरी की रात इस्लाम और इंसानियत के विरोधी हैवानों के नापाक इरादों की वजह से कासिम सुलेमानी शहीद हो गए जो कि ईरान के सेना के कमांडर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्बला के शहीद कासिम को भी किया याद
मजलिस के अंत में कर्बला के शहीद इमाम हसन के बेटे जनाबे कासिम के बारे में बयां किया जिसे सुनकर उपस्थित लोगों के आखों से आंसू बहने लगे। मजलिस की शुरुआत शहीद आलम और उनके साथियों ने मर्सिया से की। इस दौरान बेताब हल्लौरी, डॉॅ. नायाब हैदर, सोमन मास्टर, जफरुल हसन, हबीबुल, अकील अहमद, तसबीब हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed