कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, ऑनलाइन बुक होगी दवाएं और सीधे दुकान पर होगी डिलिवरी
- कोरोना महामारी को देखते हुए ट्रांसपोर्ट में प्रशासन की अनुमति से की गई शुरुआत
- दवाओं को सैनेटाइज करके ग्लब्स और अन्य सावधानियों के साथ दुकानों पर पहुंचाया जाएगा
- एडीएम सिटी ने दुकान का किया उद्घाटन, 100 किमी के दायरे होगी सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच ही दवा की सबसे बड़ी मंडी भालोटिया मार्केट में भी मरीज आने पर उसके विकल्प की तलाश प्रशासन ने शुरू की तो पांच युवाओं ने मिलकर इसे हकीकत में बदल दिया है।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पांच हजार वर्ग फीट में दुकान खोली गई है, जहां से अब ऑनलाइन बुकिंग के बाद सीधे दुकान पर डिलिवरी दी जाएगी। दुकान को भालोटिया के विकल्प के तौर पर तैयार किया गया है, इस वजह से यहां पर अंग्रेजी के अलावा आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध है।
बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने दुकान का शुभारंभ कर दिया है। दुकान के टोल फ्री नंबर, मेल या फिर व्हाट्सएप के जरिए फुटकर विक्रेता अपना ऑर्डर करेंगे और फिर डिलिवरी व्वॉय सीधे दुकान पर दवा पहुंचाएंगे।
डोर डिलिवरी की भी सुविधा
इस दौरान दवाओं को सैनेटाइज करने के साथ ही ले जाने के दौरान ग्लब्स और अन्य सावधानियां भी बरती जाएगी। इसके पीछे की मंशा है कि अगर कोरोना काल में एक दवा मंडी बंद होने की नौबत भी आए तो दूसरा विकल्प तैयार रहे और फुटकर दुकानों तक दवा की उपलब्धता बनी रहे। व्यापारी कौशल किशोर गाडिया, अनुपम खेतान, अनूप जायसवाल, तुषार खेतान ने इस सोच को प्रशासन से साझा किया था और डीएम की अनुमति मिलते ही इसे अंतिम रूप दे दिया गया है।
यदि किसी की नियमित दवा चलती है और वह तीस हजार रुपये कीमत या फिर इमरजेंसी पड़ने पर संपर्क करेगा तो उसे डोर टू डोर भी दवा उपलब्ध कराया जाएगा। शहर के दस किलोमीटर के दायरे में यह सुविधा मिलेगी। दो घंटे के भीतर डिलिवरी व्वॉय दवा लेकर पहुंचेगा।
यह सुविधाएं मिलेंगी
कैशलेस खरीदारी, ब्रोकरेज एवं एक्सपायरी की तत्काल वापसी, सेनेटाइज पैकिंग एवं डिलिवरी, पेटेंट, जेनरीक, सार्जिकल, आयुर्वेदिक दवाएं, डर्मा एवं आई इयर ड्रॉप, फोन, व्हाट्सएप एवं मेल से ऑर्डर की सुविधा, इंजेक्शन की सप्लाई कुलचैन के द्वारा किया जाएगा।