फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medicines not reaching homes of corona infected in Gorakhpur

गोरखपुर: कोरोना संक्रमितों के घर नहीं पहुंच रहीं दवाइयां, कोविड कमांड सेंटर में आ रहे हैं मरीजों के फोन

Mon, 10 Jan 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jan 2022 11:19 AM IST
सार

जिला प्रशासन के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में आ रहे हैं अधिकतर मरीजों के फोन,  15-18 साल तक के किशोरों को लगने वाले टीके के बारे में भी जानकारी ले रहे लोग।

विज्ञापन
Medicines not reaching homes of corona infected in Gorakhpur
कोविड कमांड सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमितों के घर दवाइयां और डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पर फोन करके कई संक्रमित दवाइयों की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा किशोरों के टीकाकरण से संबंधित जानकारी भी ले रहे हैं। संक्रमितों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग केवल फोन पर मरीजों का हाल पूछ रहा है, दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर बनाया गया है। मरीजों की सहायता और उनकी सुविधा के लिए कई नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर अधिकतर संक्रमितों के फोन आ रहे हैं। संक्रमित फोन पर दवाइयों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में आठ से 10 फोन आ चुके हैं। इसकी जानकारी कंमाड सेंटर की ओर से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा किशोरों के टीकाकरण को लेकर भी उत्साह है। प्रतिदिन 30 से 40 अभिभावक फोन पर बूथों की जानकारी ले रहे हैं। 15 से 20 फोन ऐसे आ रहे हैं, जो ओमिक्रॉन के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरी डोज के लिए किया जा रहा फोन

इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर की नोडल अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि हर दिन करीब एक हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज के लिए फोन किया जा रहा है। अब तक 354 शिकायतें मिली हैं, जिनका निस्तारण किया जा चुका है। प्रतिदिन संक्रमितों को फोन करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। उन्हें बेड और अस्पताल के बारे में भी बताया जा रहा है।

कोविड जांच प्रभारी डॉ एके सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। निगरानी समितियों को एक्टिव किया गया है। इन्हें दवाइयां भी दी गई हैं। जिन संक्रमितों के घर दवाइयां नहीं पहुंची हैं, उन्हें दवाइयां हर हाल में उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed