फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medical students showed their talent through song and dance

Gorakhpur News: मेडिकल स्टूडेंट्स ने गीत-नृत्य से दिखाई अपनी प्रतिभा

Thu, 09 Nov 2023 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Medical students showed their talent through song and dance
बीआरडी मेडिकल कालेज में आयोजित ब्लेज 2023 कल्चरल नाइट में अपनी प्रस्तुति देते मेडिकल स्टूडेंट।,
बीआरडी में कल्चरल नाइट के साथ ब्लेज 2023 का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में बुधवार की देर शाम एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, गीत प्रस्तुत कर सबको प्रभावित किया। उत्साह बढ़ाने के लिए अन्य विद्यार्थियों ने भी इनका साथ दिया।
मेडिकल काॅलेज में इस वर्ष एमबीबीएस 2020 बैच के छात्रों ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह आयोजन दो नवंबर से शुरू होकर आठ नवंबर तक चला। इस बीच एमबीबीएस छात्रों ने कई तरह के खेल, संगीत, नृत्य एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से किया गया। अंत में प्राचार्य डॉ. गणेश ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तिव के विकास में सहायक होती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को इसमें अपनी इच्छानुसार प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed