फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mayor Sitaram jaiswal requested to shopkeeper Do not give goods customer without mask in gorakhpur

कोरोना से बचाव के लिए मेयर ने व्यापारियों को दी खास नसीहत, कहा- बगैर मास्क के आएं ग्राहक तो न दें सामान

Fri, 29 May 2020 08:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 May 2020 08:48 AM IST
सार

  • मेयर सीताराम जायसवाल ने सभी व्यापारियों से किया आग्रह
  • मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण एक जून को

विज्ञापन
Mayor Sitaram jaiswal requested to shopkeeper Do not give goods customer without mask in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर सीताराम जायसवाल ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि यदि मास्क लगाए बगैर उनकी दुकान पर कोई आए, तो उन्हें सामान नहीं दें। अपील करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापार व कारोबार प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही करें।
विज्ञापन


साथ ही सोशल डिस्टेंस का विशेष रूप से ध्यान रखें। इस महामारी से बचाव ही इसका इलाज है। ऐसे में बिना मास्क वाले किसी भी ग्राहक से लेन-देन बिल्कुल न करें। उन्हें मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतिदिन नियमानुसार समय-समय पर अपने प्रतिष्ठानों का सैनिटाइजेशन करते रहें।
विज्ञापन

Mayor Sitaram jaiswal requested to shopkeeper Do not give goods customer without mask in gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला
मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण एक जून को
नगर निगम में मनोनीत किए गए 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण एक जून को होगा। मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण एक जून को दोपहर तीन बजे एक सादे समारोह में संपन्न कराया जाएगा। इसमें पार्षदों के अलावा नगर निगम के शीर्ष अधिकारी ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed