फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Masters examinations will be 90 Minute in Gorakhpur University

बैठक: गोरखपुर विश्वविद्यालय में डेढ़ घंटे की होगी परास्नातक की परीक्षाएं, प्रथम वर्ष के विद्यार्थीं होंगे प्रमोट

Sat, 26 Jun 2021 08:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Jun 2021 08:01 PM IST
सार

अब वार्षिक परीक्षाएं 29 की जगह 27 जुलाई से शुरू होंगी, विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय।

विज्ञापन
Masters examinations will be 90 Minute in Gorakhpur University
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2020-21 में परास्नातक की परीक्षाओं का भी प्रारूप तैयार कर लिया है। स्नताक की तरह ही परास्नातक की परीक्षाएं भी डेढ़ घंटे की होंगी। स्नातक में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे तो वहीं परास्नातक में 30 फीसदी डिस्क्रिप्टिव और 70 फीसदी ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। वार्षिक परीक्षाएं अब 29 जुलाई की जगह 27 जुलाई से शुरू होंगी।

विज्ञापन


शनिवार को कुलपति प्रो राजेश सिंह के मार्गदर्शन में परीक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में 24 जून को उपमुख्यमंत्री के साथ आयोजित प्रदेश के समस्त कुलपतियों एवं  वरिष्ठ अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग में मिले दिशा निर्देशों के मुताबिक समय सारिणी और परीक्षा प्रारूप में आंशिक बदलाव किया गया। कुलपति ने 6 सदस्यीय कमेटी का गठन कर शासन स्तर से मिले निर्देशों को समाहित करने का कार्य सौंपा था। उनकी रिपोर्ट पर परीक्षा समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रैक्टिकल में विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सिर्फ असाइनमेंट को ही शामिल किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम भी तैयार हो चुका है। जिसे शीघ्र ही जारी किया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। 10-15 अगस्त के बीच इनका आयोजन किये जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम वर्ष के विद्यार्थीं होंगे प्रमोट
विश्वविद्यालय द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में परीक्षाओं के बाबत निर्णय लेते हुए स्नातक और परास्नतक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। जबकि स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का ऑफलाइन मोड में आयोजन किया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed