{"_id":"63d8f492749a903c5448c7ae","slug":"massive-fire-in-luxury-hotel-pradeep-in-gorakhpur-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के लग्जरी होटल में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के लग्जरी होटल में लगी आग, मची अफरातफरी
Tue, 31 Jan 2023 05:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:40 PM IST
सार
होटल के कर्मचारियों ने जल्दी से सभी मेहमानों को होटल से बाहर निकाला। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
होटल प्रदीप के बाहर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैस गोदाम गली में स्थित होटल प्रदीप के किचन में मंगलवार दोपहर में आग लग गई। आग की वजह थी कि इस वजह से धुआं भर गया था और ऊपर मौजूद करीब 200 लोग फंस गए। आग से घिर जाने के डर से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। होटल स्टॉफ ने जल्दी-जल्दी लोगों को होटल से बाहर निकाला। तत्काल सूचना देकर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने शीशों को तोड़ा, जिसके बाद धुआं बाहर आया और आग पर काबू पाया जा सका। बाहर आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर अचानक गोरखपुर के विजय चौक के पास गैस गोदाम गली में स्थित होटल प्रदीप के किचन में लगी आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। ऊपर के मंजिल पर सगाई समारोह था, जिसमें करीब 200 लोग मौजूद थे। लोग जब तक आग बुझाने के उपाय कर पाते इसके पहले कमरों में धुआं भर गया। स्टाफ ने मौजूद लोगों को आग की सूचना नहीं दी थी, इस वजह से अफरा-तफरी ज्यादा थी। होटल में आग की सूचना पर गैस गोदाम गली में भारी भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन
फायरकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को होटल से बाहर निकाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिशे शुरू की। तब तक कमरों में धुआं भर गया था। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से किसी किस्म के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आग पर काबू पाए जाने के बाद फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस और वहां जुटे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन