फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Massive fire in Electrical sub-center Deoria

देवरिया: विद्युत उपकेंद्र में लगी आग, बाल -बाल बचे कर्मचारी

Tue, 17 Nov 2020 05:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Nov 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in Electrical sub-center Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले के विद्युत उपकेंद्र में सोमवार आधी रात तेज आवाज के साथ देहात व बलुआ अफगान फीडर ब्लास्ट कर गया। जिसके वजह से उपकेंद्र में आग लग गया। अचानक हुई ब्लास्ट में एसएसओ व दो कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई।

विज्ञापन


इससे उपकेंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दो फीडरों का इनकमिंग ब्लास्ट होने से नगर समेत सौ गांवों की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


सोमवार रात रोजाना की तरह एसएसओ तेज प्रताप व कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र पर सभी फीडरों की बिजली चालू कर ड्यूटी बजा रहे थे। तभी रात 11:45 बजे देहात व बलुआ अफगान फीडर में अचानक तेज धमाका हुआ और मशीन से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख एसएसओ तेज प्रताप व अन्य कर्मचारी तेजी से बाहर निकल गए, जिससे वह बाल-बाल बच गए। धमाके की आवाज सुनकर साहोपार गांव के लोग व आस-पास के लोग भी भारी संख्या में एकत्रित हो गए। सभी ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए।

करीब आधा घंटा बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक जिस उपकरण में आग लगी थी, वह पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी। फीडर ब्लास्ट होने से नगर समेत सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार दोपहर बाद कर्मचारियों ने किसी तरह कुछ फीडरों को चालू किया।


इस संबंध में अवर अभियंता गोरख प्रसाद गुप्त ने कहा कि ओवर लोड के चलते दो फीडरों की इनकमिंग मशीन ब्लास्ट हो गई है। अन्य फीडरों से व्यवस्था कर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। नए फीडर आने के बाद समस्या से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed