फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Massive fire broke out in a factory in GIDA Industrial Area of Gorakhpur

Gorakhpur Fire: रूंगटा इंडस्ट्रीज में भीषण आग, आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ; दमकल के 15 वाहन मौके पर

Fri, 21 Nov 2025 12:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पिपरौली (गोरखपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, पिपरौली (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Nov 2025 12:57 PM IST
सार

फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, आग का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान से शॉर्ट सर्किट या मशीनरी फेलियर की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in a factory in GIDA Industrial Area of Gorakhpur
रूंगटा इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोरखपुर जिले के गीडा इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-15 में स्थित रूंगटा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्रान ऑयल प्लांट में शुक्रवार भोर तीन बजे भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और अब तक काबू में नहीं आ पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धुआं इतना घना है कि आसपास के इलाके में सांस लेना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, आग का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान से शॉर्ट सर्किट या मशीनरी फेलियर की आशंका जताई जा रही है। प्लांट में भंडारित ब्रान ऑयल के कारण आग की तीव्रता और बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी गीडा कमलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपरौली संतोष कुमार सिंह व थाना गीडा की फोर्स मौके पर तैनात है। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। कोई हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन

पुलिस और फायर अधिकारी ने कहा कि प्रयास जारी हैं, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने उद्योग प्रबंधन से जांच की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed