मां तुझे प्रणाम: गोरखपुर विश्वविद्यालय में सामूहिक राष्ट्रगान, फिर शान से निकलेगी रैली
मां तुझे प्रणाम की कड़ी में ही 13 और 14 अगस्त को डांस प्रतियोगिता कराई जाएगी। नगर निगम के नए भवन हॉल में सुबह 10 बजे से ही 17 विद्यालयों की टीमें ग्रुप डांस करेंगी। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की अनूठी मुहिम ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में 15 अगस्त को सुबह 10 बजे गोरखपुर परिसर में झंडारोहण होगा, फिर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति को दर्शाती रैली शान से निकलेगी। भारत माता के जयकारे के बीच देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
रैली गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट से बाहर आएगी, फिर विश्वविद्यालय चौराहा, ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौराहा, प्रेस क्लब, आंबेडकर चौक, कचहरी बस स्टेशन, छात्रसंघ चौक होकर गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट तक जाएगी।
रैली का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। भारत माता के चित्र पर माला-फूल अर्पित किया जाएगा। रैली की अनुमति पुलिस-प्रशासन से मिल चुकी है। इस आयोजन का टाइटल स्पांसर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स है।
17 स्कूलों की टीमें दिखाएंगी दम
मां तुझे प्रणाम की कड़ी में ही 13 और 14 अगस्त को डांस प्रतियोगिता कराई जाएगी। नगर निगम के नए भवन हॉल में सुबह 10 बजे से ही 17 विद्यालयों की टीमें ग्रुप डांस करेंगी। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में नगर निगम का विशेष सहयोग है। मेयर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह उद्घाटन करेंगे। डांस प्रतियोगिता में आरपीएम एकेडमी, एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी, एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जीडी गोयनका, सेंट्रल एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स, आर्मी पब्लिक स्कूल, नवल्स नेशनल एकेडमी, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, एसएस एकेडमी, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जेपी एजूकेशन एकेडमी, आत्मदीप एकेडमी, सरस्वती बालिका विद्यालय, स्टेपिंग स्टोन और सेंट्रल हिंदू स्कूल की टीमें हिस्सा लेंगी।
अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान
नगर निगम के नए भवन हॉल में 14 अगस्त को अपराह्न चार बजे अच्छा काम करने वाले जिले के 21 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की मदद से पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है।
किसी भी मामले में आरोपी पुलिस कर्मी को सम्मान की सूची में नहीं रखा जाएगा। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की मदद से पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के तौर पर एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे रविंद्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।
बाइक रैली से देशभक्ति का संदेश
देशभक्ति को प्रदर्शित करती बाइक रैली 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट से निकाली जाएगी। रैली गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहा, पार्क रोड होकर ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौराहा से डॉक्टर लेन से फिराक गोरखपुरी चौराहा, कैंट थाना से छात्रसंघ चौक से गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट तक जाएगी।
गोलघर में बनेगी मानव शृंखला
देशभक्ति की मुहिम से प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी भी जुड़ी है। सचिव करुणा बदानी ने बताया कि गोलघर में गणेश चौक से शास्त्री चौक तक मानव शृंखला बनाई जाएगी।
इसके जरिए देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस शृंखला से शहर के डॉक्टर, शिक्षाविद, स्कूल-कॉलजों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं भी जुड़ेंगी। सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन भी हिस्सा लेंगे।
चौराहो-तिराहों पर 52 सेकेंड रुकें, राष्ट्रगान करें
15 अगस्त को सुबह नौ बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा। नगर निगम, पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 21 तिराहा व चौराहों पर यातायात व्यवस्था 52 सेकेंड तक रोकी जाएगी। शहरवासी अपने-अपने वाहनों को खड़ा करके सामूहिक राष्ट्रगान करेंगे।
एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह तैयारियों में जुटे हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पहल की सराहना की है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान चल रहा है। मां तुझे प्रणाम की कड़ी में चौराहों पर राष्ट्रगान की व्यवस्था की जा रही है।
सामूहिक राष्ट्रगान व उससे जुड़ी व्यवस्था को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ा जा रहा है। यदि राष्ट्रगान के बीच कोई एंबुलेंस मरीज लेकर आई तो उसे तत्काल पास दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
यहां करें राष्ट्रगान
मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट तिराहा, अग्रसेन तिराहा, बरगदवां तिराहा, खजांची चौक, पादरी बाजार, यूनिवर्सिटी चौराहा, आंबेडकर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, शास्त्री चौक, यातायात तिराहा, असुरन चौक, काली मंदिर तिराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसड़ तिराहा, रुस्तमपुर चौराहा, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा।
पौधों को बांधें स्नेह की डोर, फोटो छपेगा
आजादी के उत्सव के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। मां तुझे प्रणाम की कड़ी में ही रक्षाबंधन (11-12 अगस्त) के दिन पौधों को स्नेह की डोर बांधने और उनके संरक्षण की मुहिम चलेगी। पौधों को स्नेह की डोर बांधकर हमें फोटो भेजें। इसे प्रकाशित किया जाएगा। फोटो मोबाइल नंबर 7617566160 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।