फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   marwari sewa samiti organise Marital Introduction Conference at gorakhpur

मारवाड़ी सेवा समिति का वैवाहिक परिचय सम्मेलन, दो परिवारों को जोड़ना पुण्य : चंद्र प्रकाश अग्रवाल

Sun, 05 Jan 2020 08:44 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 05 Jan 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
marwari sewa samiti organise Marital Introduction Conference at gorakhpur
chandra prakash aggarwal - फोटो : amarujala
विवाह कराकर दो परिवारों को जोड़ना बहुत ही पुण्य का काम होता है। मारवाड़ी सेवा समिति 17 सालों से लगातार वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन कराकर विवाह योग्य युवक युवतियों को मंच उपलब्ध करा रही है। इस सराहनीय कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह बातें मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से रविवार को गोकुल अतिथि भवन में आयोजित 17वें वैवाहिक परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि गैलेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कही।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन के माध्यम से युवक युवतियों का अच्छा प्लेटफार्म मिल रहा है। जहां युवक युवती एक दूसरे से परिचित होते हैं। समिति द्वारा स्मारिका में प्रकाशित बायोडाटा की विश्वनियता भी अधिक होती है। यहां व्यक्तिगत जानकारी लेते हुए मारवाड़ी समाज के बच्चें अपने भविष्य के निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज लखनऊ के उपाध्यक्ष रवीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि नई पीढ़ी समाज की अहमियत को बाखूबी समझते हैं। ऐसे में मारवाड़ी सेवा समिति नई पीढ़ियों को विवाह के लिए मंच उपलब्ध कराकर उनके अभिभावकों के कार्य को आसान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

marwari sewa samiti organise Marital Introduction Conference at gorakhpur
marwari samaj - फोटो : amarujala
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज के लिए मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन मील का पत्थर साबित हो रही है। समिति द्वारा युवक युवतियों को जो मंच प्रदान किया जा रहा है वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन की अध्यक्षता करता आ रहा हूं और आगे जबतक यह कार्यक्रम आयोजित होगा इसकी अध्यक्षता करुंगा। मारवाड़ी समाज को अपनों के साथ अंत तक खड़े रहने का स्वभाव बनाना पड़ेगा। तभी हम अपने सम्मान को बढ़ा पाएंगे।

मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर सरावगी ने सम्मेलन में आए हुए अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा कि समिति विवाह के लिए मारवाड़ी समाज के युवक और युवतियों को मंच उपलब्ध कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।

कार्यक्रम संयोजक विनोद केडिया ने कहा कि इस बार क्षेत्रीय संयोजकों की परिश्रम से बेहतर जानकारी एवं बायोडाटा एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्मारिका में प्रकाशित युवक युवतियों के जितने भी बायोडाटा हैं उनमें कम से कम 90 प्रतिशत का विवाह इस वर्ष हो जाएंगे। परिणय परिचय स्मारिका के विमोचन के बाद स्मारिका के संपादक महावीर प्रसाद कंदोई ने बताया कि इस वर्ष की स्मारिका में 440 युवकों, 97 युवतियों एवं 38 विशेष श्रेणी के बायोडाटा प्रकाशित किए गए हैं।

marwari sewa samiti organise Marital Introduction Conference at gorakhpur
marwari samaj - फोटो : amarujala
कार्यक्रम को अजय कुमार अग्रवाल, भागीरथ पचेरीवाल, शिव कुमार छापड़िया, मुख्य सलाहकार व संस्थापक सदस्य ज्योति गोयल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष रुंगटा व सुमन छापड़िया ने किया।

इनका हुआ स्वागत
पुष्पदंत जैन, हजारी लाल गोयल, राधेश्याम नांगलिया, माखनलाल गोयल, रामनिवास अग्रवाल, राम गोपाल बंका, विजय मातनहेलिया के साथ ही 2010 से अबतक के सभी अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

ये रहें मौजूद
इस अवसर पर अशोक कमानी, महेश मोदी, चंद्रशेखर सर्राफ, हीरालाल तुलस्यान अशोक अग्रवाल, अजय, महेंद्र कुमार तुलस्यान, शिव छपरिया, अनूप किशोर अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, राजेश तुलस्यान, मुरारीलाल बंका, रतनलाल जैन, नवनीत जिंदल, पुरुषोत्तम रामरायका दीपक अग्रवाल, कीर्ती रमन दास, राजकुमार डालमिया, चेतन अग्रवाल, महेश कुमार मोदी, शिव कुमार सर्राफ, मनीष केडिया, सुधीर, विजय कुमार, जय कुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, दामोदर प्रकाश अग्रवाल, राम नारायण शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार बंका, महेश अग्रवाल, अरुण, आलोक केडिया, अनंत कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, ओमप्रकाश, विजय अग्रवाल, चंद्र किशोर अग्रवाल, देवकी नंदन अग्रवाल, कुंज बिहारी पोद्दार, कुसुम सिंघल, राधा अग्रवाल, संगीता रुंगटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed