फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married woman body found hanging from noose case registered

गोरखपुर: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 20 Oct 2022 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Oct 2022 10:19 AM IST
सार

झंगहा थानेदार गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पवन निषाद व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
Married woman body found hanging from noose case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले झंगहा इलाके के लकड़िहा गांव में मंगलवार की देर रात विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के अस्थौला गांव के मडिहवा टोला निवासी बेचन की पुत्री रबिता की शादी करीब पांच वर्ष पहले झंगहा थाना क्षेत्र के लकड़िहा गांव निवासी पवन निषाद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रबिता को दहेज के लिए ससुराली प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात में ससुरालियों ने रबिता की हत्या कर शव को लटका दिया। रबिता के पिता बेचन की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने पति पवन निषाद, सास, उसकी मौसी, जेठ और बड़ी ननद के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।


झंगहा थानेदार गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पवन निषाद व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed