फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married a year ago; family members could not state the reason for the suicide.

Gorakhpur News: कमरे में ठेकेदार ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 24 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Married a year ago; family members could not state the reason for the suicide.
बांसगांव (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के भुसवल बुजुर्ग गांव निवासी ठेकेदार निशांत कुमार सिंह (32) ने बुधवार को घर के कमरे में पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

निशांत कुमार सिंह, बृजविहारी सिंह के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे। वह सिंचाई विभाग और जलकल विभाग से जुड़े ठेके का कार्य करते थे। उनकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। निशांत के पिता ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। तीन दिन पहले निशांत अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर आए थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची बांसगांव पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed