फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marriage hall option available for auspicious events at low cost

Gorakhpur News: जटेपुर में 3.85 करोड़ से बनेगा कल्याण मंडपम

Sat, 10 Oct 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Marriage hall option available for auspicious events at low cost
गोरखपुर। कम खर्च में विवाह और अन्य मांगलिक आयोजन करने की सुविधा देने के लिए कल्याण मंडपम के सफल मॉडल का विस्तार किया जा रहा है। वार्ड नंबर 22 जटेपुर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) नया कल्याण मंडपम बनाएगा। इसके निर्माण पर करीब 3.85 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईज ऑफ लिविंग विजन के तहत शहर में निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को सुलभ आयोजन स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल्याण मंडपम बनाए जा रहे हैं। अब तक शहर में आठ कल्याण मंडपम बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि दो का निर्माण चल रहा है। जटेपुर में तीसरे नए मंडपम की प्रक्रिया शुरू होने से इस सुविधा का दायरा और बढ़ेगा। जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार, जटेपुर में कल्याण मंडपम 4540 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। भवन भूतल और प्रथम तल का होगा। इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 1480 वर्गमीटर प्रस्तावित है। इसमें भूतल पर 768 और प्रथम तल पर 712 वर्गमीटर निर्माण होगा।
विज्ञापन

मंडपम में बड़े हॉल के साथ कमरे, रसोईघर, स्टोर, कार्यालय और डॉरमेट्री की सुविधा होगी। दोनों तलों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में विवाह, पारिवारिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक आयोजन किए जा सकेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि कल्याण मंडपम का उद्देश्य आर्थिक सीमाओं के कारण परिवारों के मांगलिक आयोजनों में परेशानी दूर करना है। शहर में लोगों को घर के नजदीक कम खर्च में बेहतर आयोजन स्थल उपलब्ध कराने के लिए इस मॉडल का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में संचालित हैं कल्याण मंडपम
खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव, बशारतपुर और जंगल नकहा नंबर दो। वहीं, वार्ड नंबर सात महादेव झारखंडी और वार्ड नंबर दो बाबा राघवदास नगर के सेमरा में कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed